कानपुर में व्यापारियों का प्रदर्शन:यूपीआई से एमडीआर शुल्क तत्काल हटाने की मांग
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर शुक्रवार को कानपुर उद्योग व्यापार मंडल और युवा उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में व्यापारियों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। यूपीआई (UPI) लेनदेन पर एमडीआर (MDR) शुल्क लगाए जाने के विरोध में शहर के व्यापारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठकर अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने बापू के चरणों में बैठकर सरकार से मांग की कि इस शुल्क व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए। व्यापारियों का तर्क है कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के दौर में एमडीआर शुल्क लगाने से छोटे और मझोले कारोबारियों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव पड़ेगा। व्यापारियों ने गांधीवादी तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार से व्यापारी हित में जल्द से जल्द फैसला लेने की अपील की है। इस मौके पर व्यापार मंडल के कई प्रमुख पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में इस नई व्यवस्था का कड़ा विरोध किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)