पीएसी वाहिनी में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता और सांस्कृतिक कार्यक्रम:सेनानायक ने दिलाई सत्य-अहिंसा की शपथ, अधिकारियों-जवानों ने लिया हिस्सा
कानपुर के श्यामनगर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। वाहिनी क्वार्टर गार्द पर सेनानायक बी.बी. चौरसिया ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया तथा अधिकारीगण एवं जवानों को सत्य, अहिंसा एवं शांति के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई। शाम 4 बजे तक कार्यक्रम चले। इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सेनानायक ने स्वयं सहभागिता करते हुए अधिकारियों एवं जवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्वच्छता को प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बताते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं, वाहिनी मनोरंजन गृह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर गांधी जी एवं शास्त्री जी के आदर्शों को जीवंत किया। सेनानायक द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में उपसेनानायक तनु उपाध्याय (Addl.SP), सहायक सेनानायक सुधाकर मिश्र (DySP), शिविरपाल चंद्रेश्वर, सूबेदार सैन्य सहाय रवेंद्र सिंह चौधरी, शिवांशु द्विवेदी सहित वाहिनी के अधिकारी, कर्मचारी, रिक्रूट आरक्षी एवं पुलिस मॉडर्न स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)