कानपुर महिला महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता:मिशन शक्ति टीम बनी विजेता, उच्च शिक्षा उपलब्धियों पर हुआ मुकाबला

Oct 01, 2026 - 14:22
0
कानपुर महिला महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता:मिशन शक्ति टीम बनी विजेता, उच्च शिक्षा उपलब्धियों पर हुआ मुकाबला
कानपुर में आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, हर्ष नगर में गुरुवार को वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी समिति की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 9 साल की उपलब्धियां’ विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों और उपलब्धियों की जानकारी देना था। प्रतियोगिता में चार टीमों के करीब 36 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। टीमों के नाम आयुष्मान, मिशन शक्ति, जन-धन और उज्ज्वला रखे गए। प्रो. ममता शुक्ल और प्रो. मंजु भारती निर्णायक मंडल में रहीं। प्रतियोगिता में मिशन शक्ति टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में नैंसी गौतम, तृप्ति मिश्रा, जूही दुबे और अलका सिंह शामिल रहीं। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. अर्चना सक्सेना के मार्गदर्शन में हुआ। नोडल अधिकारी प्रो. सारिका बाला और कार्यक्रम प्रभारी प्रो. ममता गंगवार ने सहयोग किया। समिति सदस्य डॉ. दीप्ति, डॉ. सुप्रिया पांडे, स्मृति चौहान और डॉ. ममता पासवान ने प्रतियोगिता के संचालन में योगदान दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User