सांप के काटने से युवक की मौत:महराजगंज में हादसा, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गई जान

Oct 01, 2026 - 14:22
0
सांप के काटने से युवक की मौत:महराजगंज में हादसा, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गई जान
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र के बकैनिया हरैया गांव निवासी भरथरी पुत्र रामवृक्ष की सांप के काटने से जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हों गया है। बताया जा रहा है कि भरथरी के गांव में दो जगह घर था बुधवार को दूसरे घर सामान लेने के लिए गए थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल महराजगंज लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। गांव में भी शोक का माहौल भरथरी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजन घटना पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे और रो-रोकर बेहाल रहे। आसपास के ग्रामीण भी शोक जताने के लिए मृतक के घर पहुंचने लगे। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। मृतक की पहचान कोल्हुई थाना क्षेत्र के बकैनिया हरैया निवासी भरथरी पुत्र रामवृक्ष के रूप में हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User