कासगंज में कांग्रेस ने बनाई रणनीति:आगामी धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन और अन्य कार्यक्रमों के लिए की तैयारी
कासगंज के नदरई गेट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार शाम 4 बजे बैठक हुई। जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने अध्यक्षता की। इसमें आगामी संगठनात्मक व जनआंदोलन कार्यक्रमों की रणनीति तय हुई। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। प्रदर्शन, धरना व ज्ञापन जैसे कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। पार्टी नीतियों को घर-घर पहुंचाने को कहा जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने बताया, पार्टी निर्देशानुसार सभी कार्यक्रम मजबूती व अनुशासन से होंगे। अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। आगामी अभियान, जनसंपर्क व संगठन विस्तार पर भी विचार हुआ। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने व पार्टी नीतियों को घर-घर पहुंचाने को कहा। बैठक में मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, विमल कुमार, गुलफाम सिंह, अमित यादव भय्यू, दीपू पांडे, प्रतिमा सिंह, अमित यादव एडवोकेट, दीपक धनगर, राजा सलमानी, देशबंधु रुकमपाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)