कासगंज में सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत:विधायक हरिओम वर्मा बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार
कासगंज -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुई सेवा संकल्प यात्रा बुधवार दोपहर अमापुर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। भाजपा विधायक हरिओम वर्मा और कार्यकर्ताओं ने याकूतगंज, ताली, जमालपुर, सहावर समेत कई जगहों पर यात्रा का स्वागत किया। विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि यह यात्रा वड़नगर से वाराणसी की ओर बढ़ रही है। इसमें बाइक सवार कार्यकर्ता शामिल हैं। यात्रा के दौरान पौधरोपण और स्वच्छता अभियान जैसे सेवा कार्य भी किए जा रहे हैं। विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में कानून व्यवस्था और विकास पर काम हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में 2017 का रिकॉर्ड दोहराएगी और फिर सरकार बनाएगी। यात्रा के स्वागत में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, बॉबी कश्यप, दिनकर राव चतुर्वेदी और मंडल अध्यक्ष हरिभान शाक्य समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)