युवक की हत्या करने वाला प्रधान पति गिरफ्तार:एसपी ने घोषित किया था 10 हजार का इनाम, शराब बनाने का विरोध करने पर किया था हमला
शाहजहांपुर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार दोपहर एक बजे फरार प्रधान पति सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। एसपी ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। यह घटना 13 अगस्त की रात तिलहर थाना क्षेत्र के शावेगपुर गांव में हुई। प्रधान पति सुरेंद्र और उसके साथियों ने शराब बनाने का विरोध करने वाले 35 साल के सुरेंद्र वर्मा की लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। मृतक के भाई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई। इस मामले में सुखदेव, वासुदेव, गोविंद, अमित और दिलीप समेत पांच आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। एक अन्य इनामी आरोपी वीपी ने 20 सितंबर को कोर्ट में सरेंडर किया था।
मुख्य आरोपी सुरेंद्र फरार था। बुधवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गर्रा पुल के पास से पकड़ा। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया, हत्या में इस्तेमाल डंडा भी बरामद हुआ। घटना के बाद मृतक के भाई ने आरोप लगाया था कि प्रधान पति अपनी महिला रिश्तेदार के साथ मिलकर शराब बनवाता था। उसके भाई ने शराब बनाने और उसको बेचने का विरोध किया था। तब आरोपियों ने उसके भाई को फोन करके घर बुलाया और फिर हमला किया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)