सड़क का काम 1 भी दिन देरी से न हो:कानपुर सांसद ने आधी रात गड्ढो के मरम्मत और सीएम ग्रिड का काम देखा
कानपुर शहर में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की हकीकत जानने के लिए सांसद रमेश अवस्थी गुरूवार देर रात निरीक्षण करने निकले। उन्होंने CM ग्रिड परियोजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान दीप टॉकीज चौराहे से गौशाला रोड तक सड़क निर्माण की गुणवत्ता परखी गई। सांसद ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को साफ निर्देश दिए कि काम तय समयसीमा में पूरा होना चाहिए। इसमें एक दिन की भी देरी नहीं होनी चाहिए। सांसद ने कहा, 'आप लोगों को दिन-रात सड़क पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं, इसलिए रात में देखने निकला हूं। सड़क ठीक करने का काम तय तिथि पर समय से पूरा हो जाए, एक दिन भी देरी न हो।' डेढ़ घंटे तक सड़कों का निरीक्षण किया
सांसद रमेश अवस्थी ने करीब डेढ़ घंटे तक शहर की सड़कों और CM ग्रिड परियोजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सड़क की स्थिति और गड्ढों को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री और निर्धारित मानकों के पालन पर भी जोर दिया गया। गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में तय मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। काम में तेजी लाई जाए, लेकिन गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और लापरवाही से बचने के निर्देश दिए। गड्ढामुक्त और मजबूत सड़कें बनाने पर जोर
निरीक्षण का उद्देश्य शहरवासियों को जल्द से जल्द मजबूत, आधुनिक और गड्ढामुक्त सड़कें उपलब्ध कराना है। इसके लिए निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया। सांसद ने कहा कि कानपुर में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना और जनता से किए गए वादों को जमीन पर उतारना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्थाएं तय समय पर परियोजनाओं को पूरा करें, ताकि शहरवासियों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिल सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)