कौशाम्बी की हर्षिता सिंह ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक:अखिल भारतीय कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस की पहलवान को हराया

Sep 30, 2026 - 20:00
0
कौशाम्बी की हर्षिता सिंह ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक:अखिल भारतीय कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस की पहलवान को हराया
कौशाम्बी जिले की हर्षिता सिंह ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने हरियाणा के करनाल में हुई 75वीं अखिल भारतीय कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में यह पदक जीता। हर्षिता ने राजस्थान पुलिस की महिला पहलवान को हराया। हर्षिता की इस जीत से जिले में खुशी का माहौल है। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने बुधवार की शाम 6बजे रत्नावली सभागार में हर्षिता का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि हर्षिता ने अपनी मेहनत से यह सफलता पाई है। उनकी जीत जिले की दूसरी बेटियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने दिखाया कि बेटियां खेल में भी बड़ा नाम कमा सकती हैं। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष अरुण केसरवानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी, महेश लोधी और रमेश पाल समेत कई लोग मौजूद थे। सभी ने हर्षिता को बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User