xcxcvc:fdsfdfdfdsf

Sep 30, 2026 - 20:00
0
xcxcvc:fdsfdfdfdsf
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 की मतगणना बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। चुनाव समिति की निगरानी में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अलग-अलग कक्षों में विभिन्न पदों के मतपत्रों की गिनती की गई। सातवें दिन कुल 15,398 मतपत्रों की गणना पूरी हुई। मतगणना के लिए दो कक्ष निर्धारित किए गए थे। लाइब्रेरी हॉल में मतपत्र संख्या-2 के तहत वरिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए कुल 8,952 मतपत्रों की गिनती हुई। वहीं पं. के.एन. मिश्र अध्ययन कक्ष (न्यू कमेटी रूम) में मतपत्र संख्या-3 के तहत संयुक्त सचिव लाइब्रेरी, संयुक्त सचिव प्रेस और कोषाध्यक्ष (पुरुष) पद के लिए 6,446 मतपत्रों की गणना की गई। चुनाव समिति के अनुसार, इन पदों की मतगणना गुरुवार, 1 अक्टूबर को भी जारी रहेगी। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक दोनों कक्षों में मतपत्र संख्या-2 और 3 की गिनती होगी। इसके बाद लाइब्रेरी हॉल में मतपत्र संख्या-2 की गिनती पूरी होते ही मतपत्र संख्या-4 यानी उपाध्यक्ष (महिला एवं पुरुष) पद की मतगणना शुरू की जाएगी। उपाध्यक्ष पद की मतगणना शुरू होने से पहले सभी प्रत्याशियों या उनके नामित पर्यवेक्षकों की लाइब्रेरी हॉल में मौजूदगी अनिवार्य की गई है। चुनाव समिति ने संबंधित प्रत्याशियों और पर्यवेक्षकों को समय से पहुंचने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 17 सितंबर को कराया गया था। इसके बाद 22 सितंबर से मतगणना शुरू हुई थी। अध्यक्ष और महासचिव पद के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। मतगणना के दौरान अधिवक्ता राहुल पांडे की मौत के बाद दो दिनों तक प्रक्रिया रोक दी गई थी। इसके बाद सोमवार से मतगणना दोबारा शुरू हुई। बुधवार को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद फरमान अहमद नकवी के साथ चुनाव अधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्र, वशिष्ठ तिवारी, राजकुमार शुक्ला और अनुभव शुक्ला मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदीप तिवारी, शैलेन्द्र सिंह राठौर, विक्रम बहादुर सिंह, संतोष कुमार मिश्र, रामेश्वर दत्त पांडेय, सुभाष चंद्र यादव, दीपक राणा और संजय श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मतगणना स्थल पर मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User