कौशांबी में चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी पकड़े:पूछताछ में दो और बाइक चोरी का खुलासा, एक और चोरी की बाइक और 4,850 रुपये भी मिले

Sep 29, 2026 - 17:58
0
कौशांबी में चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी पकड़े:पूछताछ में दो और बाइक चोरी का खुलासा, एक और चोरी की बाइक और 4,850 रुपये भी मिले
कौशांबी में संदीपनघाट पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत दो आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा है। यह गिरफ्तारी मंगलवार शाम 4 बजे हुई। पुलिस ने उनके पास से चोरी की बाइक और 4,850 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने प्रयागराज के मंसूराबाद और रसूलपुर इलाके से दो और बाइक चोरी करने की बात कबूल की है। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले मंसूराबाद से चोरी की बाइक की नंबर प्लेट बदलकर उसका इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस टीम गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध चोरी की बाइक के साथ घूम रहे हैं। घेराबंदी कर अखिलेश उर्फ तुम्बा (निवासी मितुआपुर, थाना संदीपनघाट) और मंजय उर्फ कल्लू (निवासी विटकहना, थाना मूरतगंज) को रोका गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User