चित्रकूट में युवक ने महिला को 15 दिन बाद छोड़ा:साथ रखने से किया इनकार, दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज

Sep 29, 2026 - 17:58
0
चित्रकूट में युवक ने महिला को 15 दिन बाद छोड़ा:साथ रखने से किया इनकार, दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र में एक युवक करीब 15 दिन पहले एक महिला को अपने साथ ले गया था। दोनों थाना क्षेत्र से बाहर रहे। रविवार को युवक ने महिला को छोड़ दिया, जिसके बाद वह अपने घर पहुंची। परिजन उसे लेकर भरतकूप थाने गए। महिला ने युवक के साथ रहने की इच्छा जताई, लेकिन युवक ने मना कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे युवक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं लगाई हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, महिला युवक के साथ रहना चाहती थी। युवक के इनकार के बाद मामला थाने पहुंचा। महिला के परिजनों ने भी पुलिस से शिकायत की थी। थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User