केएन विश्वविद्यालय में पीजी सीट बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन:छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा, बोले- नहीं बढ़ीं सीटें तो वंचित होंगे विद्यार्थी

Sep 29, 2026 - 16:20
0
केएन विश्वविद्यालय में पीजी सीट बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन:छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा, बोले- नहीं बढ़ीं सीटें तो वंचित होंगे विद्यार्थी
भदोही जिला मुख्यालय ज्ञानपुर स्थित काशी नरेश विश्वविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे प्रदर्शन किया। उन्होंने विज्ञान संकाय के विभिन्न विभागों में पीजी की सीटें बढ़ाने की मांग की और कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने बताया कि यह विश्वविद्यालय जिले का एकमात्र संस्थान है, जहां विज्ञान संकाय के विषयों में पीजी की पढ़ाई होती है। पहले हर विभाग में करीब 50 छात्रों को प्रवेश मिलता था। अब 200 से ज्यादा आवेदन मिले हैं और हर साल 400 से अधिक छात्र स्नातक पास होते हैं। छात्रों का कहना है कि सीटें नहीं बढ़ीं तो अपने ही विश्वविद्यालय के स्नातक छात्रों को पीजी में प्रवेश नहीं मिलेगा और वे पढ़ाई से वंचित रह जाएंगे। इसलिए छात्र हित में सीटें बढ़ाई जाएं। इस दौरान स्वतंत्र कुमार बिंद, विकलेश यादव, आकाश दुबे, धीरज कुमार दुबे, शशि प्रजापति, मोहित मिश्रा, अजय सरोज, कारण, अवनीश यादव, रवीश चंद्र गौतम, आनंद, मनोज मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User