शिवशंकर अग्रहरि बने मुगलसराय से आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी:पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बोले- जनता का सहयोग मिला तो करेंगे क्षेत्र का विकास

Sep 29, 2026 - 16:20
0
शिवशंकर अग्रहरि बने मुगलसराय से आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी:पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बोले- जनता का सहयोग मिला तो करेंगे क्षेत्र का विकास
चंदौली के शिवशंकर अग्रहरि उर्फ पप्पू को आजाद अधिकार सेना पार्टी ने 380 मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी ने उनके नाम पर मुहर लगाई। प्रत्याशी घोषित होने के बाद मंगलवार को नेहरू नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर उत्साह जताया। विधानसभा प्रत्याशी शिवशंकर अग्रहरि ने कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरेंगे। जनता का सहयोग मिला तो क्षेत्र का विकास और जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता। उन्होंने नगर पंचायत की समस्याओं, छोटे-मझोले व्यापारियों के मुद्दों और मुगलसराय विधानसभा की पुरानी समस्याओं को चिह्नित कर हल करने का वादा किया। पार्टी कार्यकर्ता प्रशांत सिंह ने कहा कि शिवशंकर अग्रहरि लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं, उनके प्रत्याशी बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अजीत कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। इस मौके पर अजीत कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, बिज्जू, मोनू अग्रहरि, पप्पू सिंह, सोनू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User