केरलम कांग्रेस का पोस्ट-व्यवस्था नहीं संभलती तो CJI इस्तीफा दें:फिर डिलीट किया; विवाद बढ़ा तो सांसद बोले- हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा
केरलम कांग्रेस के CJI सूर्यकांत पर दिए विवादित कमेंट पर कांग्रेस नेता ने सफाई दी। सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस को देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वह सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करती है। दरअसल केरलम कांग्रेस ने सोमवार को X पर एक पोस्ट किया। जिसमें लिखा कि अगर कानून-व्यवस्था संभालना आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दीजिए। हम किसी ऐसे व्यक्ति को आपकी जगह लाएंगे, जो इसे संभाल सके। हालांकि कुछ घंटे बाद ही इस पोस्ट का डिलीट कर दिया। पवन खेड़ा बोले- जिसने भी यह किया, वो पूरी तरह से गलत पोस्ट डिलीट किए जाने के बाद कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, “जिसने भी यह किया है, हम उसके इस रुख से पूरी तरह असहमत हैं। यह पूरी तरह गलत है। हमें देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हम सर्वोच्च न्यायालय का सम्मान करते हैं। यही वजह है कि न्यायपालिका पर हमारे भरोसे के कारण हम सर्वोच्च न्यायालय के दरवाजे तक गए और वहां अपनी बात रखी।” BJP बोली- कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रही है भाजपा ने इस पोस्ट को लेकर कांग्रेस की आलोचना की। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस न्यायपालिका और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रही है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी जताई आपत्ति सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने पोस्ट की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां न्यायपालिका की गरिमा को कम करती हैं और न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप के समान हैं। एसोसिएशन ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट की गरिमा और मर्यादा बनाए रखने की अपील की। --------------------
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)