फर्रुखाबाद में श्रीराम बारात धूमधाम से जा रही निकाली:जगह-जगह स्वागत, डीजे पर झूमे युवा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
फर्रुखाबाद शहर में सोमवार शाम साढ़े आठ बजे श्री रामलीला मंडल ने श्रीराम बारात निकालनी शुरू हुई। अभी तक भगवान राम अपने चारों भाइयों सहित बारात के लिए नहीं निकले हैं हालांकि अन्य झांकियां आगे आगे चल रही हैं। रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन से शुरू हुई शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न समेत कई देवी-देवताओं की झांकियां शामिल थीं। डीजे पर बजते भक्ति गीतों पर युवा नाचते हुए आगे बढ़े, वहीं काली अखाड़े के कलाकारों ने भी करतब दिखाए। देखें, 6 तस्वीरें… शोभायात्रा के दौरान शहर के मुख्य बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर बारात का स्वागत किया। बारात सरस्वती भवन से शुरू होकर चौक, लोहाई रोड, किराना बाजार, नेहरू रोड और घुमना बाजार होते हुए लिंजीगंज स्थित जनकपुर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। झांकियों में भगवान गणेश, मां सरस्वती, खाटू श्याम, शंकर-पार्वती और भगवान श्रीराम की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए खड़े थे। देर रात तक बाजारों में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)