खेत में बदहवास मिली किशोरी, दुष्कर्म की आशंका:फिरोजाबाद में घर से निकली रातभर लापता रही; ग्रामीण ने कराहने की आवाज सुनी

Nov 01, 2026 - 15:02
0
खेत में बदहवास मिली किशोरी, दुष्कर्म की आशंका:फिरोजाबाद में घर से निकली रातभर लापता रही; ग्रामीण ने कराहने की आवाज सुनी
फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात शौच के लिए घर से निकली किशोरी रविवार सुबह गांव से करीब 300 मीटर दूर खेत में बदहवास हालत में मिली। उसके शरीर पर चोटों के निशान और हालत को देखते हुए मारपीट के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके से किशोरी की चप्पल भी बरामद हुई है। परिजन के अनुसार, किशोरी शनिवार रात करीब सात से आठ बजे के बीच घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव निवासी उदयवीर सिंह अपने खेत पर सब्जी के लिए तोरई लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें खेत में किशोरी के कराहने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो वह बदहवास हालत में पड़ी थी। ग्रामीण ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। इसके बाद पुलिस की पीआरवी और खैरगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। खेत में किशोरी की चप्पल पड़ी मिली है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किशोरी की हालत में सुधार होने पर उससे पूछताछ की जाएगी। जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User