फतेहपुर में यातायात माह शुरू:डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रविवार को यातायात माह नवंबर-2026 की शुरुआत हुई। दोपहर 1:30 बजे तामेश्वर चौराहा और नंदी चौराहा पर हुए कार्यक्रम में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने की। रैली का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। डीएम और एसपी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित सफर करने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, नागरिकों और एनसीसी के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ दिलाई गई। इसके बाद डीएम ने एनसीसी कैडेट्स की रैली को रवाना किया। रैली शहर के अलग-अलग रास्तों से गुजरी और सड़क हादसों को रोकने का संदेश दिया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनय कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी यूबी सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय, क्षेत्राधिकारी दुर्गेशदीप और एआरटीओ प्रतीक मिश्रा मौजूद रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, समाजसेवी अशोक तपस्वी और बस एसोसिएशन अध्यक्ष फरहाद अली सहित कई नागरिक और अधिकारी भी शामिल हुए। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाएं, नशे में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)