बाइक चोर रंगेहाथ गिरफ्तार:अलीगढ़ में बाइक लेकर भाग रहा युवक पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

Nov 01, 2026 - 15:51
0
बाइक चोर रंगेहाथ गिरफ्तार:अलीगढ़ में बाइक लेकर भाग रहा युवक पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
गांधी पार्क थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाइक चोरी कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी बाइक लेकर निकल रहा था, तभी बाइक मालिक की नजर उस पर पड़ गई। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। इस दौरान लोगों ने आरोपी के साथ हल्की मारपीट भी की। मामला मामू भांजा इलाके का है। ऊपरकोट निवासी आरिफ पुत्र मुन्ना खां संदीप मित्तल की दुकान पर काम करते हैं। उन्होंने रोजाना की तरह अपनी सीडी डीलक्स बाइक दुकान के बाहर लॉक लगाकर खड़ी की थी। इसी दौरान एक युवक बाइक का लॉक खोलकर उसे लेकर जाने लगा। आरिफ दुकान से बाहर निकले तो युवक को बाइक ले जाते देख लिया। उन्होंने अपने साथी अबरार पुत्र रज्जाक निवासी कमालपुर की मदद से दोपहर करीब 1:15 बजे आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मयंक उर्फ मन्नत पुत्र प्रेम सिंह निवासी नगला तिकोना, क्वार्सी बताया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई। इसके बाद आरिफ आरोपी और बाइक को लेकर गांधी पार्क थाने पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया। आरिफ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की। रविवार को आरोपी को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User