बिजनौर में कार-मालवाहक वाहन की टक्कर में युवक की मौत:घायल कार चालक मुरादाबाद रेफर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बिजनौर के धामपुर के स्योहारा रोड पर रविवार सुबह सार्थक अस्पताल के पास कार और मालवाहक वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार करीब 30 वर्षीय रचित कुमार की मौत हो गई, जबकि कार चालक उसका दोस्त अंकुर शर्मा घायल हो गया। उसे मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने रचित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुगर मिल कॉलोनी में रहता है परिवार मृतक रचित कुमार, नागेंद्र के बेटे थे। नागेंद्र धामपुर शुगर मिल के डिस्टिलरी प्लांट में काम करते हैं और परिवार के साथ शुगर मिल कॉलोनी में रहते हैं। रचित धामपुर में परिलोक अस्पताल के पास स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में पीआरओ के पद पर काम करते थे। परिवार में एक भाई और बहन रचित के दोस्त दीपू ने बताया कि परिवार में रचित समेत दो भाई और एक बहन थे। रचित की मौत से परिवार ने अपना एक बेटा खो दिया। हादसे की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस कर रही हादसे की जांच हादसे में घायल कार चालक अंकुर शर्मा का मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने रचित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल धीरज सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)