खेत में सांप के डसने से युवक की जान गई:चित्रकूट में इलाज के दौरान तोड़ा दम, एक साल के बच्चे का पिता था

Sep 29, 2026 - 15:33
0
खेत में सांप के डसने से युवक की जान गई:चित्रकूट में इलाज के दौरान तोड़ा दम, एक साल के बच्चे का पिता था
चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी गांव में मंगलवार सुबह सांप के काटने से 23 साल के युवक दिलीप की मौत हो गई। वह शौच के लिए खेत की तरफ गया था, तभी सुबह करीब 8 बजे उसे सांप ने डस लिया। परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दिलीप, शिवमूरत निषाद का बेटा था। उसकी शादी चार साल पहले हुई थी और उसका एक साल का बच्चा है। पति की अचानक मौत से पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा है। मऊ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे पोस्टमार्टम हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने प्रशासन से ग्रामीण इलाकों में सांप के काटने से बचाव और तुरंत इलाज की व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User