खलिहान की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग:बलिया में बारात ठहरने के काम आती है, जनसुनवाई में डीएम से शिकायत
बलिया के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने गुरुवार को जनसुनवाई की। इस दौरान आम लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। मुख्य रूप से खलिहान की जमीन से अवैध कब्जा हटाने और आयुष्मान कार्ड बनवाने जैसे मामले सामने आए। रसड़ा तहसील के मीरनगंज दिगरचा गांव के झगरु चौहान और कई महिलाओं ने शिकायत की। उन्होंने बताया कि गांव में खलिहान की जमीन (आराजी नंबर 210) पर प्रेमशंकर चौहान ने कब्जा कर लिया है। यह जमीन गांव के गरीब परिवारों के शादी-विवाह और बारात ठहरने के काम आती है। वहीं, मिढ्ढा गांव के व्यास राम ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि चार महीने से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए परेशान थे, लेकिन डीएम से मिलने के बाद उनका कार्ड बन गया है। जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)