सपा ने मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगाया:हापुड़ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जांच की मांग
हापुड़ समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विधान परिषद की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच और दोषियों पर एक्शन की मांग की। इस दौरान SDM को ज्ञापन सौंपा गया। सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर (बबलू प्रधान) की अगुवाई में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि संस्थानों में काम करने वालों के नाम मर्जी के बिना जोड़े गए हैं। इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए भाजपा नेताओं पर भूमिका होने का आरोप लगाया गया।
उन्होंने प्रशासन से नामों की जांच और गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग की। कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय के बाहर विरोध जताया। बाद में एक टीम ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तुरंत एक्शन की मांग की। आनंद गुर्जर ने चेतावनी दी कि एक्शन न होने पर पार्टी आंदोलन तेज करेगी। किसी भी सूरत में धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन में सपा जिला प्रवक्ता संजय यादव, अय्यूब सिद्दीकी, श्यामसुंदर भुर्जी, याद इलाही कुरैशी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)