खुर्जा में खेत के पास मिला युवक का शव:पत्नी से विवाद के बाद तनाव में था, अत्यधिक शराब पीने से मौत की आशंका

Sep 29, 2026 - 18:30
0
खुर्जा में खेत के पास मिला युवक का शव:पत्नी से विवाद के बाद तनाव में था, अत्यधिक शराब पीने से मौत की आशंका
बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के न्यू जंक्शन दोस्तपुर गांव के पास मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान रमेश उर्फ कालू (35) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बरेली के भमोरा का रहने वाला था। 2-3 साल से खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में रह रहा था रमेश पुलिस जांच में सामने आया कि रमेश पिछले 2-3 सालों से खुर्जा जंक्शन इलाके में ही रहकर मजदूरी व अन्य काम करता था। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 10-15 दिन पहले रमेश का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से ही वह काफी तनाव में चल रहा था और लगातार अत्यधिक शराब का सेवन कर रहा था। शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान चौकी प्रभारी अंकुश चौधरी ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है। प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी भी तरह के चोट या चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि अत्यधिक शराब के सेवन (ओवरडोज) के कारण उसकी जान गई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी वजह पुलिस ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User