अयोध्या के श्याम किशन की उपलब्धि:अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मैराथन में स्वर्ण पदक जीता
मैराथन में श्याम किशन ने स्वर्ण पदक जीता है। पलिया लोहानी के निवासी श्याम किशन प्रजापति ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अयोध्या का नाम रोशन किया। उन्होंने 29वीं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप एवं छठी अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 में बालक वर्ग मैराथन में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता रोहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली में आयोजित की गई थी। प्रदेशभर से प्रतिभाग करने पहुंचे खिलाड़ियों के बीच श्याम किशन ने अपनी प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। आदर्श ग्राम पंचायत पलिया लोहानी के ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह सहित शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)