किदवई नगर के हनुमान मंदिर में 'श्री श्याम रसोई':100 लोगों ने ग्रहण किया छोला-चावल का प्रसाद
कानपुर के किदवई नगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में शुक्रवार को श्री श्याम जी सेवा समिति ने 596वीं 'श्री श्याम रसोई' का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस पुनीत अवसर पर उदयपुर वाटी के दाधीच परिवार के विशेष सहयोग से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क छोला-चावल का वितरण किया गया। समिति के संस्थापक विशाल हरलालका ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि समाज सेवा और परोपकार के उद्देश्य से यह विशाल रसोई निरंतर संचालित की जा रही है। शुक्रवार को आयोजित इस 596वीं रसोई में लगभग 100 लोगों ने कतारबद्ध होकर श्रद्धाभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। निरंतर जारी रहेंगे सेवा कार्य: आयोजकों ने 'नर सेवा ही नारायण सेवा' के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि समिति भविष्य में भी जनहित के ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगी। इस अवसर पर समिति के कई सदस्य और सेवादार मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रसाद वितरण व्यवस्था में अपना सक्रिय सहयोग दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)