किसान ने पायल-मंगलसूत्र गिरवी रखकर की थी धान की खेती:शाहजहांपुर में बारिश में डूबी 3 बीघा फसल, किसान बोला- कर्ज कैसे चुकाएं

Sep 30, 2026 - 15:52
0
किसान ने पायल-मंगलसूत्र गिरवी रखकर की थी धान की खेती:शाहजहांपुर में बारिश में डूबी 3 बीघा फसल, किसान बोला- कर्ज कैसे चुकाएं
शाहजहांपुर में दो दिन की बारिश ने धान की फसल बर्बाद कर दी। पुवायां तहसील के मजीदपुर गांव निवासी किसान रविंद्र कुमार ने 3 बीघा खेत बटाई पर लेकर धान की खेती की थी। फसल लगाने के लिए उन्होंने पत्नी की पायल और मंगलसूत्र 10 हजार रुपए में गिरवी रखे थे। अब खेत में कमर तक पानी भरने से धान की फसल खराब हो गई है। किसान के सामने बेटी की शादी और कर्ज चुकाने की चिंता खड़ी हो गई है। 27 हजार रुपए लगाकर की थी खेती रविंद्र कुमार मजदूरी करने के साथ बटाई पर खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि तीन बीघा खेत लेने के लिए करीब 15 हजार रुपए खर्च हुए थे, जबकि फसल लगाने में लगभग 12 हजार रुपए की लागत आई। खेती के लिए पैसे जुटाने को पत्नी के पायल और मंगलसूत्र 10 हजार रुपए में गिरवी रखने पड़े। रविंद्र को उम्मीद थी कि धान की फसल अच्छी हुई तो 20 से 30 हजार रुपए तक का फायदा हो सकता है। इसी भरोसे पर उन्होंने बेटी की दिसंबर में होने वाली शादी की तैयारी भी की थी कमर तक पानी में डूबी धान की फसल किसान के मुताबिक, दो दिन की लगातार बारिश के बाद खेत में कमर तक पानी भर गया। धान की फसल पकने और काटने का समय था, लेकिन पानी भरने से पूरी फसल खराब होने की स्थिति में पहुंच गई है। रविंद्र ने कहा कि अगर धान की फसल बिक जाती तो करीब 20 से 30 हजार रुपए की आमदनी हो जाती। अब फसल की लागत निकलना भी मुश्किल है। किसान ने मुआवजे की मांग की रविंद्र का कहना है कि फसल बर्बाद होने के बाद अब बेटी की शादी और कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है। उन्होंने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अभी तक खेत का सर्वे करने कोई टीम नहीं पहुंची है। किसान ने कहा कि फसल खराब होने से उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ गई है और अब यह समझ नहीं आ रहा कि बेटी की शादी कैसे करेंगे और कर्ज कैसे चुकाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User