रामजीलाल सुमन ने दलित सम्मेलन में जुटने की अपील की:सपा सांसद अमरोहा पहुंचे, अखिलेश यादव होंगे मुख्य अतिथि।

Sep 30, 2026 - 15:52
0
रामजीलाल सुमन ने दलित सम्मेलन में जुटने की अपील की:सपा सांसद अमरोहा पहुंचे, अखिलेश यादव होंगे मुख्य अतिथि।
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन बुधवार को अमरोहा पहुंचे। उन्होंने मंडी रोड स्थित एक बैंकेट हॉल में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगामी पार्टी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शामिल होने पर जोर दिया। सुमन ने बताया कि आगरा में समाजवादी पार्टी का दलित सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में सम्मेलन में पहुंचें और दलित समाज को पार्टी से जोड़ें। समाजवादी पार्टी प्रदर्शन और आंदोलन करेगी मुख्य चुनाव आयुक्त के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदर्शन और आंदोलन करेगी, यह उनका अधिकार है। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के सवाल पर उन्होंने पद पर बैठे लोगों से गरिमा बनाए रखने की अपील की। मुरादाबाद में माइक फेंकने के आरोप पर सुमन ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि बिजली जाने पर उन्होंने माइक रख दिया था, फेंका नहीं था। बृजभूषण सिंह द्वारा अखिलेश यादव की तारीफ किए जाने पर उन्होंने उनका शुक्रिया अदा किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User