किसानों के उत्पाद इंटरनेशनल ट्रेड शो में भा रहा:बागपत की अचार-चटनी, बासमती चावल और मोरिंगा उत्पादों की बढ़ रही मांग, कारोबारी समझौते की उम्मीद

Sep 29, 2026 - 16:05
0
किसानों के उत्पाद इंटरनेशनल ट्रेड शो में भा रहा:बागपत की अचार-चटनी, बासमती चावल और मोरिंगा उत्पादों की बढ़ रही मांग, कारोबारी समझौते की उम्मीद
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में बागपत के किसानों के उत्पाद देशी-विदेशी ग्राहकों का ध्यान खींच रहे हैं। इंडिया एक्सपो मार्ट में लगे बागपत ब्लूम के स्टॉल पर अचार-चटनी, बासमती चावल, चिया सीड की अच्छी मांग है। बासमती चावल और सहजन पाउडर को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कई कारोबारी समझौते होने की उम्मीद है। यहां आम, करौंदा, करेला, कटहल के अचार, आम, टमाटर, आंवला की चटनी उपलब्ध है। सरसों का तेल, ड्राई मटर, हल्दी प्रदर्शित किए गए हैं। ग्राहक खरीदारी के साथ उत्पादों की जानकारी ले रहे हैं, विदेशी ग्राहक पारंपरिक तरीकों में रुचि दिखा रहे हैं। जिला प्रशासन की पहल पर 23 एफपीओ को जोड़कर बागपत ब्लूम बनाया गया है, जिससे 50 हजार किसान जुड़े हैं। यह शो किसानों को सीधे अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जुड़ने का अवसर दे रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User