कीटनाशक पीने से महिला की मौत:अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम, पुलिस सुसाइड की वजह तलाश रही

Oct 01, 2026 - 20:44
0
कीटनाशक पीने से महिला की मौत:अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम, पुलिस सुसाइड की वजह तलाश रही
औरैया में अछल्दा थाना क्षेत्र के बोडेपुर गांव में गुरुवार दोपहर करीब सवा 3 बजे सुनीता पोरवाल (32) ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले गए। गंभीर हालत में चिचौली किया रेफर सीएचसी में डॉक्टर ललित मोहन ने सुनीता का शुरुआती इलाज किया। हालत गंभीर होने पर उसे चिचौली के बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुरू की जांच अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव लेकर चिचौली से निकल चुके थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने किन हालात में कीटनाशक पिया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User