वरिष्ठ पत्रकार को विद्या वाचस्पति सम्मान:शैक्षिक एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित
मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करमैनी निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रबंध संपादक डॉ. पीएन पांडेय को शैक्षिक एवं सांस्कृतिक चेतना के प्रसार में योगदान के लिए विद्या वाचस्पति सम्मान से सम्मानित किया गया। नालंदा हिंदी विद्यापीठ एवं धरा धाम इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में गोरखपुर स्थित एसएस लाइब्रेरी में आयोजित गांधी विचार-संगम एवं सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति, समाजसेवा और मानवता के क्षेत्र में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। डॉ. पांडेय को इससे पहले नेपाल के लुंबिनी में आयोजित सार्क सम्मेलन में सार्क सम्मान और काठमांडू में सार्क प्राइड अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। सम्मान मिलने पर डॉ. पांडेय ने धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक संत डॉ. सौरभ पांडेय और नालंदा हिंदी विद्यापीठ के प्रतिनिधि डॉ. नारायण यादव के प्रति आभार जताया। उन्होंने सम्मान को गौरव का क्षण बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)