कमरे में फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव:परिजनों ने सुसाइड की आशंका जताई, फसल खराब होने से परेशान थे

Oct 16, 2026 - 19:11
0
कमरे में फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव:परिजनों ने सुसाइड की आशंका जताई, फसल खराब होने से परेशान थे
ललितपुर में शुक्रवार सुबह पति-पत्नी के शव कमरे में फंदे पर लटके मिले। दोनों फसल खराब होने से परेशान थे। दोनों ने अलग-अलग साड़ियों से फंदा लगाया था। सुबह करीब 7 बजे परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर सुबह 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। कागजी कार्रवाई के बाद दोपहर करीब 3 बजे दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजे गए। शाम 5:30 बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। मामला जखौरा थाना क्षेत्र का है। सुबह दरवाजा खोलने पर मिले शव लालौन गांव निवासी अनेक अहिरवार (32) गुरुवार रात करीब 8 बजे पत्नी जयंती (30) के साथ कमरे में सोने गए थे। शुक्रवार सुबह 7 बजे तक दोनों बाहर नहीं निकले तो अनेक के पिता जानकी अहिरवार ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद परिजनों की मदद से दरवाजा खोला गया। कमरे में लकड़ी की म्यारी से पति-पत्नी के शव अलग-अलग साड़ियों के फंदे पर लटके मिले। दिल्ली में मजदूरी करते थे दंपती जयंती के भाई राज अहिरवार निवासी केलगुवा गांव ने बताया कि उनकी बहन की शादी करीब आठ साल पहले अनेक से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। इनमें बेटा कार्तिक चार साल का और बेटी हिमांशु तीन साल की है। राज के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उनकी बहन से मोबाइल पर बात हुई थी। उस समय उसने कोई परेशानी नहीं बताई थी। करीब 15 दिन पहले जीजा उसे मायके से अपने साथ ले गए थे। राज ने बताया कि बहन और बहनोई दिल्ली में मजदूरी करते थे। करीब एक महीने पहले वे खेती-किसानी देखने गांव आए थे। फसल खराब होने से परेशान होने की बात अनेक के भतीजे संदीप अहिरवार ने बताया कि उनके चाचा चार भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटे थे। वह खेती-किसानी के साथ दिल्ली में मजदूरी भी करते थे। संदीप के अनुसार, गुरुवार रात चाचा का बेटा दादा के पास सो रहा था, जबकि बेटी अपने मामा के घर थी। संदीप ने बताया कि चाचा-चाची के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। इसके अलावा उनके हिस्से की करीब डेढ़ एकड़ जमीन में बोई गई उड़द की फसल खराब हो गई थी। इससे भी अनेक परेशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण जखौरा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के शव कमरे में फंदे पर लटके मिले हैं। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User