मऊ में सेवा संकल्प अभियान:आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को किया सम्मानित; लाभार्थियों से चर्चा की
मऊ जनपद में आयोजित सेवा संकल्प अभियान एवं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में लाभार्थियों से संवाद कर बच्चों के पोषण, मातृशक्ति के कल्याण और समाजसेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय के साथ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवि भूषण प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व नगर पालिका परिषद प्रत्याशी संजीव जायसवाल ‘डिंपल’ तथा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मनोज राय ने कहा कि बच्चों के बेहतर पोषण, महिलाओं के कल्याण और जरूरतमंदों तक सेवाएं पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उनके समर्पण से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)