शादी तय होने पर नाबालिग की अश्लील तस्वीरें वायरल कीं:आरोपी ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया, SP ने दिए जांच के दिए आदेश

Oct 16, 2026 - 19:11
0
शादी तय होने पर नाबालिग की अश्लील तस्वीरें वायरल कीं:आरोपी ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया, SP ने दिए जांच के दिए आदेश
सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एसपी विनीत जायसवाल से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने गांव के धर्मेंद्र और उसके साथियों पर आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने, घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। शादी तय होने पर होने वाले पति को भेजीं तस्वीरें पीड़िता के मुताबिक, धर्मेंद्र उसे लगातार परेशान कर रहा था। उसकी शादी तय होने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें होने वाले पति को भेज दीं और सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दीं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 8 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे धर्मेंद्र उसके घर में घुस आया। उसने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की और गला दबाने की कोशिश की। मां के बचाव में आने पर उनसे भी मारपीट का आरोप पीड़िता के चिल्लाने पर उसकी मां बचाव के लिए पहुंचीं तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की और धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि बाद में धर्मेंद्र अपने साथियों राजेंद्र, इंद्रजीत और कुसमा के साथ आया और मां-बेटी के साथ मारपीट की। घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़िता ने यह भी बताया कि धर्मेंद्र के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। आरोप है कि वह लगातार धमकी दे रहा था कि यदि उसने मुंह खोला या उसकी बात नहीं मानी, तो उसके छोटे भाई और पूरे परिवार को जान से मार देगा। एसपी ने दिए जांच के आदेश पीड़िता और उसके परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी से शिकायत की। एसपी विनीत जायसवाल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस की जांच के बाद आरोपों की पुष्टि और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User