कन्नौज BSA के खिलाफ शिकायत पर जांच बैठी:7 दिन में रिपोर्ट देगी 3 अफसरों की टीम, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

Oct 01, 2026 - 20:44
0
कन्नौज BSA के खिलाफ शिकायत पर जांच बैठी:7 दिन में रिपोर्ट देगी 3 अफसरों की टीम, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने मुख्यमंत्री से की शिकायत
कन्नौज में बीएसए सन्दीप कुमार के खिलाफ मिली शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने 15 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब मामले की जांच कराई जा रही है। विशेष सचिव बेसिक शिक्षा ने 29 सितंबर को डीएम कन्नौज को जांच कराने के आदेश दिए थे। तीन अधिकारियों की टीम गठित डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने मामले की जांच के लिए तीन अधिकारियों की टीम बनाई है। इसमें सीडीओ, वरिष्ठ कोषाधिकारी और डीआईओएस शामिल हैं। टीम को 7 दिन में साक्ष्यों और अभिलेखों के साथ स्पष्ट जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने आदेश में कहा है कि शिकायत पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने मुख्यमंत्री से मिलकर की थी। इसलिए जांच में व्यक्तिगत ध्यान और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। बीएसए को भी जांच में सहयोग करने और समिति की मांग पर सभी जरूरी अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए पर धन उगाही के आरोप यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की ओर से पूर्व सांसद से बीएसए के खिलाफ शिकायत की गई थी। संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज भदौरिया समेत कई शिक्षकों ने आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शिक्षकों से अवैध धन उगाही कराई जा रही है। शिकायत में आरोप है कि शिक्षकों के अवकाश स्वीकृत और अस्वीकृत करने के नाम पर पैसे लिए जाते हैं। एक दिन के वेतन कटौती के नाम पर भी वसूली का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा बिना शासनादेश के कंट्रोल रूम बनाने और शिक्षकों के एरियर भुगतान के नाम पर धन उगाही के आरोप भी लगाए गए हैं। इन शिकायतों के बाद मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा। अब तीन सदस्यीय समिति इन आरोपों की जांच करेगी। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User