अलीगढ़ में मकान निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन से हादसा:सरिया 11 केवी लाइन से टकराई, 14 साल के किशोर समेत दो की मौत
अलीगढ़ के कंचनपुर गांव में बृहस्पतिवार को मकान निर्माण के दौरान 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से 14 साल के किशोर और 18 साल के मजदूर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब मकान के लिए लोहे का जाल खड़ा किया जा रहा था। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से टकरा गई। करंट की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन और आसपास के लोग उन्हें अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। देखिए 2 तस्वीरें… मकान बनाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, गौस मोहम्मद का कच्चा मकान बारिश में गिर गया था। इसके बाद नया मकान बनाया जा रहा था। बृहस्पतिवार को निर्माण कार्य के दौरान लोहे का जाल खड़ा किया जा रहा था। इसी दौरान सरिया 11 केवी बिजली लाइन से टकरा गई और हादसा हो गया। किशोर और मजदूर की हुई मौत हादसे में गौस मोहम्मद के बेटे सैजुल (14) और मजदूर संदीप कुमार (18) करंट की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 2 दिसंबर को होनी थी संदीप की शादी हादसे में जान गंवाने वाले संदीप कुमार की शादी 2 दिसंबर को कासगंज निवासी अमित कुमारी से होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की सूचना के बाद परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)