कन्नौज के दुर्गा उत्सव में रंगोली प्रतियोगिता:सन्मार्ग समिति पंडाल उमड़ी भीड़, स्कूली बच्चों ने दिखाई कला प्रतिभा
कन्नौज के एसबीएस इंटर कॉलेज खेल मैदान में सन्मार्ग समिति की ओर से सजाए गए दुर्गा पूजा पंडाल में गुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मां दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आचार्य शिवांक अग्निहोत्री और सचिन तिवारी ने विधि-विधान से पूजन कराया। दोपहर में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें शहर के स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न रंगों से आकर्षक रंगोलियां बनाईं। निर्णायकों ने उनकी कलात्मकता और प्रस्तुति का आकलन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। श्रद्धालुओं की आवाजाही और बच्चों की भागीदारी से दिनभर पंडाल में चहल-पहल बनी रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)