कन्नौज में 1 अक्टूबर को पहुंचेगी बनारस की बाइक यात्रा:समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक, स्वागत की रणनीति पर चर्चा

Sep 30, 2026 - 18:03
0
कन्नौज में 1 अक्टूबर को पहुंचेगी बनारस की बाइक यात्रा:समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक, स्वागत की रणनीति पर चर्चा
कन्नौज में 1 अक्टूबर को बनारस की बाइक यात्रा पहुंचेगी। जिसके आगमन पर स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार दोपहर बाद 3 बजे मीटिंग की। सदर विधायक व यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया के नेतृत्व में बैठक हुई। जिसमें बाइक यात्रा के स्वागत को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। यहां मंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनकी जन्मभूमि से लेकर प्रधानमंत्री की ककर्मभूमि तक निकल रही यह बाइक यात्रा कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार करने वाली है। कन्नौज में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया ने कहा कि यात्रा के सफल आयोजन के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और उत्साह के साथ जुटें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा नेता रामसेवक कठेरिया, विवेक पाठक, अवधेश राठौर, शिवेंद्र कुमार, लोकेंद्र सिंह, राजन अवस्थी, मंगलम पाण्डेय, अजीत दोहरे, दीपशिखा पाल समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User