फर्जी मतदाता सूची को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया:बुलंदशहर में कलेक्ट्रेट पर डीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित फर्जीवाड़े के विरोध में बुधवार शाम 4 बजे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कार्यालय से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। सपा प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त (नई दिल्ली), मुख्य निर्वाचन आयुक्त (उत्तर प्रदेश, लखनऊ) तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/आयुक्त (मेरठ मंडल) को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी बुलंदशहर को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 31 और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के नियम 31 का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। गैर-कानूनी तरीके से स्नातक और गैर-स्नातक लोगों के नाम पर छल-कपट और धोखाधड़ी कर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि विभिन्न सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों व कर्मचारियों की साठगांठ से स्नातक पास लोगों के दस्तावेजों का उनकी बिना सहमति और जानकारी के गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। यह एक गंभीर आपराधिक कृत्य और गैर-लोकतांत्रिक षड्यंत्र है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ तत्काल आपराधिक मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्टी के जिला महासचिव कृष्णपाल यादव, हाजी अख्तर, अन्नू चौधरी, प्रेमवीर यादव, फिरे सिंह प्रजापति, रामकुमार यादव, सतीश गौतम, हरीश अग्रवाल, सुरेश चन्द बघेल, नितिन गुर्जर, अकरम कुरैशी, वेदप्रकाश, जावेद चुन्नू कुरैशी, मोहम्मद वाहिद अंसारी, जाकिर उर्फ बबलू, मनुप्रताप सिंह, विनीत राणा, नंद किशोर वाल्मीकि, राजू अल्वी, मोहन यादव, प्रमेन्द्र यादव, नीतू देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)