कन्नौज में अतिवृष्टि से नुकसान का मुआवजा तय:72 कच्चे मकान गिरे, सर्वे रिपोर्ट के आधार पर दी जाएगी आर्थिक सहायता
कन्नौज में अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। घर गिरने और पशुओं के मरने की घटनाओं का सर्वे कराया जा रहा है। इसके लिए मुआवजे की राशि भी तय कर दी गई है। जिसके अनुसार पीड़ितों को आर्थिक मदद की जाएगी। भीषण बारिश के कारण हुए नुकसान से प्रभावित हुए परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घर गिरने और पशुओं की मौत होने पर अलग-अलग मुआवजा तय किया गया। एडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि अतिवृष्टि के कारण पशुहानि के मामले में कुल 18 पशुओं की क्षति की सूचना प्राप्त हुई है। इनमें 15 बकरियां शामिल हैं। जिनके लिए शासन स्तर से निर्धारित दर के अनुसार प्रति बकरी 4,000 रुपये का मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा 2 भैंसों के मौत की सूचना है। जिनके लिए प्रति भैंस 37,500 रुपये निर्धारित है। 1 बछिया की मौत हुई, जिसके लिए 20,000 रुपये की सहायता राशि निर्धारित है। 4,000 रुपये की आंशिक धनराशि उपलब्ध पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। एडीएम ने बताया कि अतिवृष्टि के कारण जिले में 72 कच्चे मकानों के गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रभावित पात्र लाभार्थियों को तत्काल राहत के रूप में प्रति लाभार्थी 4,000 रुपये की आंशिक धनराशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों का नियमानुसार सर्वे एवं पात्रता का परीक्षण कराया जा रहा है। पात्र पाए जाने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नियमानुसार लाभान्वित किया जाएगा। जिले में अतिवृष्टि से हुई क्षति के संबंध में प्राप्त सूचनाओं के आधार पर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)