प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा रद्द:आज प्रयागराज में प्रतिमा लोकार्पण और स्कूल का शताब्दी समारोह में शामिल होने वाले थे

Oct 01, 2026 - 11:03
0
प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा रद्द:आज प्रयागराज में प्रतिमा लोकार्पण और स्कूल का शताब्दी समारोह में शामिल होने वाले थे
प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को प्रस्तावित प्रयागराज दौरा अचानक रद्द हो गया। मुख्यमंत्री को करीब तीन घंटे के दौरे में शहर के दो प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होना था। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से दोनों आयोजन स्थलों पर सुरक्षा, मंच, यातायात और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं। हालांकि, गुरुवार को मुख्यमंत्री का प्रयागराज आगमन नहीं हुआ। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें सुबह 11:45 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचना था। इसके बाद दोपहर 12 बजे तेलियरगंज चौराहे पर स्थापित मसूरियादीन की प्रतिमा का लोकार्पण करना था। प्रतिमा अनावरण के बाद मसूरियादीन इंटर कॉलेज परिसर में जनसभा को संबोधित करने और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात का कार्यक्रम था। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे मुख्यमंत्री को छोटा बघाड़ा स्थित एनी बेसेंट सरस्वती विद्या मंदिर के शताब्दी समारोह में शामिल होना था। यहां विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण भी प्रस्तावित था। कार्यक्रम पूरा होने के बाद दोपहर पौने तीन बजे मुख्यमंत्री को लखनऊ रवाना होना था। दौरा रद्द होने के बाद तैयारियां थमीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने दोनों आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच और आगंतुकों की सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। अब मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने के बाद इन तैयारियों को रोक दिया गया है। दौरा रद्द किए जाने के कारण की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User