कन्नौज में बारिश से कच्चा मकान गिरा:35 बकरियां मलबे में दबीं, 17 की मौत, ग्रामीणों ने 18 को सुरक्षित निकाला

Sep 26, 2026 - 17:37
0
कन्नौज में बारिश से कच्चा मकान गिरा:35 बकरियां मलबे में दबीं, 17 की मौत, ग्रामीणों ने 18 को सुरक्षित निकाला
कन्नौज में 42 घण्टों की लगातार बारिश से कीरतपुर गांव में एक कच्चा मकान ढह गया। जिसमें 35 बकरियां दब गईं। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर कुछ बकरियों को बचा लिया, जबकि 17 बकरियों की मौत हो गई। घर गिरने की ये घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के कीरतपुर गांव की है। जहां के रहने वाले खलील बकरी पालन का काम करते हैं। उन्होंने अपने कच्चे घर के एक कमरे में बकरियों को बांध रखा था। यहां भीषण बारिश के चलते शनिवार दोपहर 2 बजे उनका मकान ढह गया। जिसके मलबे में 35 बकरियां दब गई। कच्चा मकान ढहने की घटना होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने खलील के घर का मलबा हटाकर बकरियों को बचाने का प्रयास किया। गांव वालों की मदद से 18 बकरियों को जिंदा बचा लिया गया, जबकि 17 बकरियों की मलबे में दबकर मौत हो गई। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने अधिकारियों को दी है। बकरी की कीमत 20 हजार रुपये पीड़ित खलील ने बताया कि वह बकरियों को पाल कर ही घर का खर्च चलाते हैं। इस घटना से उनका तगड़ा नुकसान हो गया। उन्होंने बताया कि उनकी एक बकरी की कीमत 20 हजार रुपये थी। इस नुकसान की भरपाई कर पाना मुश्किल होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User