कुशीनगर में नारायणी नदी का जलस्तर 3-लाख क्यूसेक के पार:वाल्मीकिनगर बैराज से पानी छोड़े जाने से तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन अलर्ट

Sep 26, 2026 - 17:37
0
कुशीनगर में नारायणी नदी का जलस्तर 3-लाख क्यूसेक के पार:वाल्मीकिनगर बैराज से पानी छोड़े जाने से तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन अलर्ट
कुशीनगर में नारायणी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वाल्मीकिनगर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह से शनिवार शाम तक नदी के डिस्चार्ज में करीब दो लाख क्यूसेक की बढ़ोतरी हुई। शनिवार शाम 4 बजे तक जलस्तर 3 लाख क्यूसेक के पार पहुंच गया। विभाग ने रविवार दोपहर 12 बजे तक इसके 4 लाख क्यूसेक तक पहुंचने की आशंका जताई है। कई गांवों में घुसा पानी, फसलें डूबीं नेपाल के देवघाट बैराज से छोड़े गए पानी के कारण नारायणी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। कुशीनगर के मरचहवा, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर और महदेवा समेत नदी किनारे बसे गांवों के निचले इलाकों में पानी घुसना शुरू हो गया है। कई स्थानों पर धान और गन्ने की फसलें भी पानी में डूब गई हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन की ओर से मंदिरों और मस्जिदों के लाउडस्पीकर से लोगों को लगातार सावधान रहने की सूचना दी जा रही है। तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी खड्डा क्षेत्र के बाढ़ खंड के एसडीओ मनोरंजन कुमार ने बताया कि डिस्चार्ज बढ़ने के साथ भैंसहा गेज स्थल पर भी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। विभाग सभी चिन्हित स्थानों पर नदी के जलस्तर की निगरानी कर रहा है। तटबंधों की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी स्थान पर गंभीर खतरा नहीं है। निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित किया जा रहा दो दिन पहले जिले में अपर जिलाधिकारी के पद पर नियुक्त हुए पवन कुमार ने शनिवार सुबह खड्डा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि नेपाल में हो रही बारिश के कारण बैराजों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे कुशीनगर क्षेत्र में नारायणी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। रविवार को तेज हवा और भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार सुबह 8:30 बजे के बाद 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। शनिवार सुबह नवागत जिलाधिकारी संजय चौहान ने भी जिलेवासियों से पूरी सावधानी बरतने की अपील की। प्रशासन ने लोगों से नदी और बाढ़ प्रभावित निचले इलाकों में अनावश्यक जाने से बचने तथा प्रशासन की ओर से जारी सूचनाओं का पालन करने को कहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User