स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, कमियां मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी:श्रावस्ती में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश

Sep 26, 2026 - 17:37
0
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, कमियां मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी:श्रावस्ती में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
श्रावस्ती के कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार शाम 5 बजे के बाद जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाओं की रैंकिंग में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण में कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी की व्यवस्था सुधारने के निर्देश जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला अस्पताल का नियमित और निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर जरूरी सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान लापरवाही या व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गर्भवती महिलाओं के लंबित भुगतान शत-प्रतिशत कराने पर जोर जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी लाभार्थी महिलाओं का लंबित भुगतान शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) का लक्ष्य पूरा करने और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं की विशेष निगरानी करने को कहा। उन्होंने जांच में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, एसएनसीयू में मृत्यु दर कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने और अस्पतालों में फायर सिस्टम को हर समय क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। स्कूलों में बच्चों को शत-प्रतिशत दवा खिलाने के निर्देश डीएम ने विफ्स कार्यक्रम के तहत सभी विद्यालयों में बच्चों को शत-प्रतिशत दवा खिलाने के निर्देश दिए। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय से काम करने को कहा। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में नोडल अधिकारी नामित करने के भी निर्देश दिए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्कूलों में टीमों का नियमित भ्रमण सुनिश्चित करने और टीम के दौरे के दौरान बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति कराने के निर्देश दिए। टीकाकरण और ई-कवच पोर्टल की नियमित निगरानी डीएम ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को पोर्टल पर टीकाकरण की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही ई-कवच पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने और कमियों को समय रहते दूर कराने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User