हाथरस में अनंत चतुर्दशी महोत्सव संपन्न:जैन मंदिरों में चढ़ा निर्वाण लाडू, वासपूज्य भगवान की हुई विशेष पूजा
हाथरस में पर्युषण पर्व के अंतिम दिन सभी जैन मंदिरों में 1008 श्री वासपूज्य भगवान का निर्वाण लाडू श्रद्धापूर्वक चढ़ाया गया और अनंत चतुदर्शी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में प्रातः 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक महिला-पुरुष की भीड़ लगी रही। हलबाई खाना श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर पंचायती जैन मंदिर के प्रबंधक राकेश जैन ने बताया कि पूरे वर्ष में दो बार ऐसे मौके आते हैं जब प्रातः और शाम के समय भगवान के अभिषेक होते हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरह क्षमावाणी पर्व पर भी दो बार अभिषेक होता है। क्षमावाणी पर्व 27 सितंबर को मनाया जाएगा। नयाबास श्री चन्द प्रभु भगवान मूलनायक प्रतिमा पर प्रथम अभिषेक की बोली कमलेश जैन ने ली। शांति धारा की बोली कैलाश चंद्र जैन, सूत पुत्र सुनीत जैन, पारस जैन, रिषभ जैन ने ली। द्वितीय शांति धारा बोली नयाबंस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने ली। नयागंज स्थित नेमीनाथ जैन मंदिर में विवेक जैन शास्त्री द्वारा पूजन कराया गया। शांति धारा की बोली पारस जैन ने ली। द्वितीय शांति धारा बोली विजय कुमार जैन लोहिया ने ली। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़े मंदिर में प. विशाल जैन ने कहा कि 1008 श्री वासपूज्य भगवान का अनंत चतुदर्शी के दिन मोक्ष हुआ था। इसीलिए सभी मंदिरों में श्रद्धा-भक्ति से निर्वाण लाडू चढ़ाया जाता है। आज रात नयागंज और हलवाई खाने के जैन मंदिरों में सांस्कृतिक एवं विभिन्न भक्ति प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को धर्म के प्रति प्रेरित किया गया और सम्मानित भी किया गया। हलबाई खाना मंदिर में विजेताओं को जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन द्वारा सम्मानित किया गया। मुकेश जैन की धर्मपत्नी राजुल जैन द्वारा पिछले 16 वर्ष से किए जा रहे 10 दिन के निर्जला उपवास के उपरांत उन्होंने बड़े मंदिर में 51 हजार की धनराशि दी थी। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, राकेश जैन, अनिल जैन गुड्डू, सुधीर जैन ज्वेलर्स, संदीप जैन, उमेश चंद्र जैन, कैलाश चंद जैन, अमित जैन, पंकज जैन ट्रंक, विवेक जैन, स्वेतांक जैन, सौरभ जैन रानू, जितेंद्र जैन, जिनेन्द्र जैन, विजय जैन, निखिल जैन, सतेंद्र जैन, राज कुमार जैन, धीरज जैन, बिंटू जैन, अतुल जैन, सभासद प्रतिनिधि धीरज जैन, तन्नू जैन, ऋषभ जैन उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)