कन्नौज में जिला कुश्ती संघ के छोटू यादव अध्यक्ष बने:यूपी कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में कार्यकारिणी का हुआ चुनाव

Oct 03, 2026 - 17:39
0
कन्नौज में जिला कुश्ती संघ के छोटू यादव अध्यक्ष बने:यूपी कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में कार्यकारिणी का हुआ चुनाव
कन्नौज के सर्किट हाउस में शनिवार दोपहर बाद 3:30 बजे जिला कुश्ती संघ का गठन किया गया। यहां उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्किट हाउस में अनिल यादव उर्फ छोटू को जिला कुश्ती संघ का अध्यक्ष और प्रद्युम्न बाजपेई को महासचिव चुना गया। जबकि प्रमोद राजपूत और दिनेश राजपूत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन दुबे और श्याम जी ठाकुर को उपाध्यक्ष, आकाश तिवारी को कोषाध्यक्ष तथा सौरभ सिंह, महेंद्र गिहार और उत्तम भदौरिया को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में जतिन कुमार कठेरिया, विदित जोशी, सूरज दोहरे, बदन यादव और संजय खा को शामिल किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर शपथ ग्रहण के बाद टीम ने कन्नौज विधायक व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का आभार जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच रखने वाले जनप्रतिनिधि का सहयोग मिलना जिले के लिए महत्वपूर्ण है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि जिला कुश्ती संघ के गठन से कन्नौज की प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कन्नौज में जल्द ही प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल यादव उर्फ छोटू ने कहा कि जिले में कुश्ती प्रतियोगिताएं निर्धारित नियमों और पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित कराई जाएंगी। जिसमें जिले के युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User