सेवा संकल्प यात्रा का लखनऊ में भव्य स्वागत:भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा- 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम
भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा के लखनऊ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि यात्रा के लखनऊ महानगर की सीमा में प्रवेश करने पर सेवा अस्पताल के सामने विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद उत्तर विधानसभा क्षेत्र में वेव सिनेमा के सामने भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार अभिनंदन किया। लखनऊ में रात्रि प्रवास के बाद बनारस जाएगी यात्रा आनंद द्विवेदी ने बताया कि स्वागत कार्यक्रमों के बाद यात्रा आगे बढ़ेगी और लखनऊ में रात्रि प्रवास होगा। इसके बाद यात्रा बनारस के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और अलग-अलग स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया जा रहा है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लिए सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी और दिशा-निर्देशन में नाट्य मंचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोदी के जीवन से जुड़ी कहानियों का हो रहा नाट्य मंचन उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी अनकही कहानियों को नाट्य रूपांतरण के जरिए लोगों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके अलावा सेवा से जुड़े कई अन्य कार्यक्रम भी अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे हैं। 7 अक्टूबर को प्रस्तावित है कलश यात्रा आनंद द्विवेदी के मुताबिक, सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को कलश यात्रा का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पूरे एक महीने तक पार्टी की ओर से विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)