कन्नौज में वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान कार्यक्रम:युवाओं ने वृद्धजनों से संवाद कर अंगवस्त्र दिए

Oct 01, 2026 - 16:00
0
कन्नौज में वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान कार्यक्रम:युवाओं ने वृद्धजनों से संवाद कर अंगवस्त्र दिए
कन्नौज में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। मेरा युवा भारत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का वृद्धजनों के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ाना है। यह कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी और जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा की मौजूदगी में हुआ। 'मेरा युवा भारत' के स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों से संवाद कर उनके अनुभव और जरूरतें जानीं। स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके साथ समय बिताया और जीवन के अनुभव सुने। समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने वृद्धजनों को समाज की अमूल्य धरोहर बताया और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उन्हें दी। उन्होंने कहाकि बुजुर्गों के प्रति युवाओं में सम्मान का भाव रखना चाहिए और उनकी हर सम्भव मदद करनी चाहिए। यहां मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी सागर महेश्वरी ने कहाकि उनके विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने बुजुर्गों के पास बैठकर उनके अनुभव को साझा किया और उनसे प्रेरणा ली। बुजुर्गों को अंगवस्त्र वितरित किए। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत की स्वयंसेवक युगी कटियार, नीलेश कुमार, शिवम सक्सेना, अंजली श्रीवास्तव, विजय, अस्मित कटियार, रोहित, आदर्श कुमार, आदित्य यादव, पालक, दीक्षा, विकास, सुमित कुमार, सचिन, वैष्णवी कटियार, अख्या कटियार, श्याम सुंदर शाक्य और दुर्गेश कुमार शर्मा जैसे स्वयंसेवक मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User