क्रॉस बैरियर देने के नाम पर 24.78 लाख की ठगी:कंपनी ने रकम लेकर सामान नही भेजा, ठेकेदार की शिकायत पर एफआईआर

Sep 30, 2026 - 16:42
0
क्रॉस बैरियर देने के नाम पर 24.78 लाख की ठगी:कंपनी ने रकम लेकर सामान नही भेजा, ठेकेदार की शिकायत पर एफआईआर
बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के बरिया निवासी ठेकेदार प्रभात मिश्र से क्रॉस बैरियर उपलब्ध कराने के नाम पर 24.78 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। प्रभात मिश्र की शिकायत पर 29 सितंबर शाम 6:25 बजे साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने भुवनेश्वर की गुरुदेव इंजीनियरिंग के प्रोपराइटर सिमांचल चौधरी पर रकम लेने के बाद सामान न भेजने और पैसे वापस न करने का आरोप लगाया है। इंडिया मार्ट के जरिए कंपनी से किया संपर्क प्रभात मिश्र के मुताबिक, वह ठेकेदारी के साथ सड़कों पर क्रॉस बैरियर लगाने का काम करते हैं। उन्होंने इंडिया मार्ट के माध्यम से गुरुदेव इंजीनियरिंग से संपर्क किया था। आरोप है कि 3 सितंबर को मोबाइल पर बातचीत के दौरान कंपनी के प्रोपराइटर ने क्रॉस बैरियर उपलब्ध कराने की बात कही। इसके बाद 4 सितंबर को व्हाट्सऐप पर कोटेशन भेजा गया। दो बार में कंपनी के खाते में भेजे 24.78 लाख शिकायत के अनुसार, सामान की कीमत तय होने के बाद 7 सितंबर को प्रभात मिश्र ने कंपनी के बताए खाते में 10 लाख रुपये भेजे। इसके बाद 14 सितंबर को 14.78 लाख रुपये और ट्रांसफर किए। इस तरह कंपनी को कुल 24.78 लाख रुपये का भुगतान किया गया। रकम लेने के बाद नहीं पहुंचा सामान प्रभात मिश्र का आरोप है कि पूरी रकम मिलने के बावजूद तय समय में क्रॉस बैरियर साइट पर नहीं पहुंचाए गए। उन्होंने कंपनी के प्रोपराइटर से कई बार फोन पर संपर्क किया, लेकिन सामान भेजने को लेकर संतोषजनक जानकारी नहीं मिली। आरोप है कि रकम वापस करने के लिए भी कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया। साइबर थाने में दर्ज कराया मुकदमा खुद को ठगी का शिकार बताते हुए प्रभात मिश्र ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में लेनदेन और कंपनी से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User