विकास भवन में दिव्यांग युवती के लिए न्याय की गुहार:महराजगंज में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई, फास्ट ट्रैक सुनवाई की मांग

Sep 30, 2026 - 16:42
0
विकास भवन में दिव्यांग युवती के लिए न्याय की गुहार:महराजगंज में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई, फास्ट ट्रैक सुनवाई की मांग
महराजगंज में जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास बुधवार को एक पीड़ित परिवार के साथ विकास भवन सभागार पहुंचे। उन्होंने राज्य दिव्यांगजन आयुक्त (न्यायाधीश) को प्रार्थना पत्र देकर दिव्यांग युवती को न्याय दिलाने की मांग की। प्रार्थना पत्र में पनियरा थाना क्षेत्र की मूक-बधिर युवती ने आरोप लगाया है कि करीब दो साल पहले गांव के चार लोगों ने उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। युवती के मुताबिक, उस समय वह नाबालिग थी। युवती ने बताया कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज नहीं किया था। बाद में धरना-प्रदर्शन के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की गई। युवती ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और शिक्षा के आधार पर अस्थायी सरकारी नौकरी देने की मांग की है। श्यामसुंदर दास ने अधिकारियों से पीड़िता को न्याय और जरूरी मदद दिलाने को कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User